सिंगरौली: एनसीएल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़े की हुई शुरुआत, CMD ने कहा- भावनाओं व विचारों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है हिंदी
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान सीएमडी बी. साईराम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। श्री साईराम ने एनसीएल परिवार सहित सभी हितग्राहियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनायें दी ।साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ ही देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने का भी काम करती है।