गुमला: पति ने पत्नी के सिर पर टांगी से किए 11 वार, बचाने आई बेटी पर भी हमला, हालत नाज़ुक
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के जबर बरटोली गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मंगलवार रात 40 वर्षीय अनीता देवी पर उनके पति अरुण मांझी ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पति ने गुस्से में आकर अनीता देवी के सिर पर टांगी से 11 बार वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां को बचाने दौड़ी बेटी पिंकी कुमारी पर भी आरोपी ने टांगी के बेंट से हमला कर दिया।