पेण्ड्रा रोड गौरेला: दिव्यांग से दस्तावेज लेने के बाद भी नहीं मिली व्हीलचेयर, उपसरपंच पर आरोप, समाज कल्याण विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराया
ग्राम दौजरा में दिव्यांग हितग्राही को समय पर व्हीलचेयर नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत दौजरा के उपसरपंच दुर्गेश यादव द्वारा हितग्राही मैकिन बाई से व्हीलचेयर के लिए आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज तो ले लिए गए, लेकिन लंबे समय तक उसे किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। अपनी समस्या का समाधान नहीं होने पर हितग्राही स्वयं समाज कल्याण।