कोल: अलीगढ़ में 15 दिन चले सख्त अभियान में 80 स्कूली वाहनों को किया गया जब्त, अभिभावकों से की गई बड़ी अपील
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 अलीगढ़। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का आज अंतिम दिन रहा। जनपद अलीगढ़ में विशेष रूप से मानकविरुद्ध चल रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।