कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार की दोपहर 1 बजे धान खरीदी केंद्र केराकछार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले ग्राम करमीटिकरा से धान बेचने आए किसान श्री भुजबल से मिले और उनसे खेती किसानी, धान उपज तथा समिति में खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली।