केवटी रनवे: केवटी प्रखंड के रनवे स्थित अमृत इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ NH-527B पर प्रदर्शन, गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप
केवटी प्रखंड के रनवे स्थित अमृत इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गैस की किल्लत, कथित कालाबाजारी और अव्यवस्था से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं ने NH-527B को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।