बल्देवगढ़ सरकारी अस्पताल के पास पिकअप वाहन चालक ने एक गाय को टक्कर मार दी। गाय को टक्कर मारकर पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया। जैसे ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उक्त पिकअप वाहन का पीछा किया। और पिकअप वाहन को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पकड़ लिया। और पुलिस को सूचना दी गई।