जलालगढ़: जलालगढ़ में श्रद्धा के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ
प्रखंड क्षेत्र स्थित संतोषी मां मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। नवमी और दशमी तिथि के अनुष्ठानों के बाद मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।