पूरनपुर: प्रसादपुर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर भतीजे ने चाचा की कर दी पिटाई, घायल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी नत्थू लाल पुत्र गंगाराम ने बताया कि उसके भाई से उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। इस बात से नाराज होकर नत्थू लाल का भतीजा रमाकांत पुत्र श्री कृष्णा दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा नत्थू लाल ने गाली गलौज करने का विरोध किया। इस बात से नाराज होकर युवक ने अपने चाचा की डंडे से पिटाई कर दी।