मैहर: मैहर में करंट लगने से नाबालिग की मौत, मछली पकड़ने के लिए नाले में कटिया फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरजुआ नाला के पास करंट लगने से हुई नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालय में किया पेश।