बरेली: मंत्री धर्मपाल सिंह का वार: महिला बिल पर विपक्ष घिरा, चुनाव में जवाब देंगी महिलाएं
बरेली पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिल के खिलाफ वोटिंग कर विपक्ष ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। यह बिल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए था। मंत्री ने दावा किया कि महिलाएं इसका जवाब आने वाले चुनावों में देंगी और विपक्ष जनहित से भटक रहा है।