झांसी: झांसी में लापता 10 साल के बच्चे का शव डगरिया गांव के खदान में मिला, 6 दिन से था लापता
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 झांसी में 6 दिन से लापता 10 साल के बच्चे की लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। प्रेमनगर के डगरिया गांव निवासी फरीद का 10 साल का बेटा सायन उद्दीन उर्फ असद 22 दिसंबर की शाम 5 बजे घर के पास खेल रहा था। तभी वह खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। तब से परिजन उसकी लाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार उसकी लाश खदान में मिली।