झांसी: रालोद ने LUCC कंपनी के करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 27, 2024 रालोद ने LUCC कंपनी द्वारा करोड़ों रूपए डकारने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु झांसी अशोक कुमार निरंजन ने बताया कि LUCC कंपनी के स्थानीय मैनेजर प्रमोद कुमार कुशवाहा ने अपने निकटतम सहयोगियों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर व्यक्तियों से LUCC के करोड़ों रुपए इकठ्ठा कर नदारद हो गए।