झांसी: पुलिस ने लक्ष्मी तालाब, डरियापुरा, प्रतापपुरा समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Jhansi | Dec 27, 2024 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत लक्ष्मी तालाब डरियापुरा, प्रतापपुरा, ग्राम रमपुरा व डेरा भगवंतपुरा समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 400 किग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया।