हरदा: स्लॉट बुकिंग न होने से भड़के किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे
Harda, Harda | May 26, 2026 गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक दर्जन गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसान जिला पंचायत परिसर पहुंचे और जनसुनवाई कक्ष के बाहर बैठकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि पंजीयन होने के बावजूद हजारों किसानों के स्लॉट अब तक बुक नहीं हुए हैं।