सांगानेर: मनोहरपुर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर और तेल चोरी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर हजारों लीटर तेल किया बरामद
जयपुर ग्रामीण की मनोहरपुर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर और तेल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही 2000 से अधिक लीटर तेल भी बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूलाल जाट को गिरफ्तार कर 10 लोहे के ड्रम में हजारों लीटर तेल बरामद किया गया है।