जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार 2 बजे पुलिस कंट्रोल रुम के समीप माधवनगर क्षेत्र में बन रहे नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन के प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य ऐजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में किया जाए।