गिरिडीह: नगर भवन में बिजली बिल माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को लोगों ने बताया खानापूर्ति
बिजली बिल माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरण को लेकर नगर भवन में गुरुवार को एक शिविर लगाया गया। हालांकि कैंप में पहुंचे लोगों ने सरकार पर खाना पूर्ति करने का आरोप लगाया। 12 बजे सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू ने इसका उद्घाटन किया और कुछ लोगों को प्रमाण पत्र दिया। कुछ देर रुकने के बाद विधायक यहां से निकल गए।