गिरिडीह: गांव के बेला खुट्टा की पहाड़ी पर ढिबरा चुनने के दौरान एक किशोरी की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
गावां थाना क्षेत्र के बेला खुट्टा के पहाड़ी पर ढिबरा चुनने के दौरान हुई एक किशोरी की मौत के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।मृतिका किशोरी मुन्नी कुमारी को घटना के बाद इलाज के लिए गावां सीएचसी लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में पहले तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।