गिरिडीह: प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पांडेडीह सिरसिया में भारत के दो महान विभूतियों का जन्मदिन मनाया गया
प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पांडेडीह सिरसिया में बुधवार को भारत के दो महान विभूतियों का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा ऐसे दो महान विभूतियों का जन्म इस धरती पर होना गौरव की बात है।