मदनपुर: चांद बिगहा से 290 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ कार जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
मदनपुर प्रखंड आंजन थाना पुलिस ने रात गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 लीटर चुलाई महुआ शराब और एक लाल रंग की कार जब्त की है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार रात चांद बिगहा के समीप पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर गांव की गलियों से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। तलाशी में कार से प्लास्टिक के थैलों में भरी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व क