Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image

समस्तीपुर पुलिस द्वारा ताजपुर थाना अन्र्तगत गोली मारकर गणेश सहनी की ह"त्या के मामले में वांछित अभियुक्त राजीव सहनी को घटना में प्रयुक्त अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार। घटना का विवरणः- दिनांक 08.02.2026 को समय 14:30 बजे ताजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हरपुर भिंडी स्थित दर्जनियापुल पर आर्दश कुमार उर्फ गणेश सहनी, पिता-पलटन सहनी सा०-मिर्जापुर, थाना-ताजपुर, जिला-समस्तीपुर को अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिस संबंध में मृतक के भाई रामदिनेश सहनी पिता-श्री पलटन सहनी सा०-मिर्जापुर, थाना-ताजपुर, जिला-समस्तीपुर के लिखित आवेदन के आधार पर ताजपुर थाना कांड सं0-29/2026, दिनांक 09.02.2026, धारा-103 (1)/61 (2)/3(5) मा०न्या०स० दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा श्री संजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में कांड का त्वरित उद्‌भेदन, साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया। जिनके द्वारा तकनिकी/मानवीय सूचना के अधार अपने नेतृत्व में SIT टीम के साथ छापेमारी कर अंकित कुमार पिता स्व० कामेश्वर सहनी साकिन-दादनपुर वार्ड स०-08. थाना-हलई, जिला-समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर स्वीकारोक्ति बयान लिया गया था। जिसमें अंकित कुमार द्वारा घटना कारित करने के पश्चात घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र को राजीव सहनी को देने की बात बतायी थी। राजीव सहनी घटना में लाईनर का काम किये थे। जिसकी पुष्टि तकनिकी साक्ष्य के आधार पर भी हुई है। गठित टीम घटना कारित करने वाले के गिरफ्तारी हेतु लगातार सक्रिय थी। ये अंकित कुमार के गिरफ्तारी के पश्चात ये फिरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा तकनिकी / मानवीय सूचना के आधार पर अप्रा० अभि० राजीव सहनी, पिता-सुरेश सहनी सा०-दादनपुर थाना-हलई, जिला-समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। इनका स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। घटनास्थल पर अंकित कुमार द्वारा घटना कारित करने में जिस आग्नेयास्त्र का प्रयोग किया गया था। अंकित कुमार द्वारा दिया गया घटना में प्रयुक्त पिस्तौल इनके निशानदेही के आधार पर 01 मैगजीन एवं 02 जिंदा गोली के साथ बरामद किया है। अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः- 1- राजीव सहनी पिता- पिता सुरेश सहनी सा० दादनपुर थाना हलई, जिला-समस्तीपुर बरामदगीः- 1-आग्नेयास्त्र-01 (घटना में प्रयुक्त) 2-मैगजीन-01 3 जिंदा गोली 02 4-मोबाईल-01 छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नामः- 1- पु०अ०नि० राकेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष ताजपुर थाना। स०अ०नि० विजय कुमार प्रसाद, ताजपुर थाना। 3- बिहार एस०टी०एफ० सशस्त्र बल, ताजपुर थाना।

Samastipur, Samastipur | Jun 20, 2026

MORE NEWS