लखीमपुर: सदर तहसील के निघासन रोड पर दादागिरी, छोले-भटूरे की दुकान के बाहर बीच सड़क पार्किंग से राहगीर परेशान
लखीमपुर खीरी के मेला मैदान स्थित रमेश छोले-भटूरे एवं जलपान गृह के बाहर बीच सड़क पर वाहनों की पार्किंग से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि दुकान पर आने वाले ग्राहक अपनी कारें सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।