बोकारो शहर में छठ पर्व पर 27 और 28 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।28 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक बड़ी वाहनों की परिचालन बंद रहेगी।शनिवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि महापर्व छठ को देखते हुए इस बार बोकारो शहर के प्रमुख घाटों सोलागीडीह तालाब, गरगा पुल, गरगा डैम, सिटी पार्क, जगन्नाथ मंदिर आदि में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।