औरैया: दिबियापुर के हरचंदपुर क्षेत्र में कानपुर देहात के कृषि विभाग के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के हरचंदपुर क्षेत्र के गांव पड़ारा के जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक शव पेड़े से फंदे पर लटका मिला। पास में ही बाइक भी खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो जेब में मिली वोटर आईडी से शव की पहचान दिबियापुर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है।