सकरा: गन्निपुर बेझा गांव में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार पर दो पक्षों में जमकर विवाद, जनप्रतिनिधियों ने शांत कराया मामला
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के गन्निपुर बेझा गांव में बुर्जुग महिला का अंतिम संस्कार करने के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गन्नीपुर बेझा गांव के विनोद कुशवाहा की बुजुर्ग पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए ले गए।