फिरोज़ाबाद: करहल रोड दिहुली चौराहे के समीप बाइक और टेम्पो में हुई भीषण भिड़ंत, 1 युवक की हुई मौत व 9 लोग हुए घायल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के करहल रोड दिहुली चौराहे के समीप बुधवार को बाइक और टेम्पो की भिड़ंत हो गई। हादसे में पैदल जा रहे योगेश नामक टीचर की मौत हो गई जबकि बाइक और टेम्पो सवार 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।