गुना नगर: म्याना: ट्रिपल डेथ मिस्ट्री में,आया सनसनीखेज मोड़, शवों की अदला-बदली में बड़ी चूक, दोनों मृतकों के परिजनों में तीखी बहस
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में एक ही मकान से 24 घंटे के भीतर तीन शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार को जिस शव का अंतिम संस्कार ओमप्रकाश शर्मा समझकर किया गया था, वह वास्तव में रामकिशन जाटव का निकला। सोमवार को मकान से मिले दूसरे पुरुष शव की पहचान असली मकान मालिक ओमप्रकाश शर्मा के रूप में हुई, जबकि महिला शव की पहचान बदरवास निवासी बिंदी बाई हैं