मरवाही: सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या व लूट के विरोध में पेंड्रा में चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार कोटमी में सराफा कारोबारी से गोली मारकर लूट और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मृतक प्रदीप सोनी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दुर्गा चौक पेंड्रा में शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। मंगलवार रात 9 बजे मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर