फूलपुर: बीती रात अहरौला के भुजबल बाजार में सनसनीखेज चोरी, नग्न अवस्था में आया चोर कैश बॉक्स लेकर फरार
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना अंतर्गत बस्ती भुजबल बाजार में बीती रात एक किराना दुकान में लाखों रुपये की चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभूपुर (पूरा बाजार) निवासी नीरज गुप्ता पुत्र घुरहू भुजबल बाजार में किराये के मकान में रहकर किराना दुकान संचालि