मंझनपुर: कौशाम्बी में स्कूली बस की टक्कर से युवक की मौत, बच्चों को लेने जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर
कौशाम्बी में एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास हुई। झड़िया का पूरा निवासी पिंटू 32 वर्ष पुत्र रामचंद्र अपनी बाइक से गांव से थोड़ी दूर एक माली के पास काम से जा रहे थे। सोनवारा गांव के पास हादसा हुआ है।