करछना: औद्योगिक थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर आयोजित की गई फीस कमेटी की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
तहसील करछना क्षेत्र के औद्योगिक थाना परिसर में रविवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी से शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। रामपुर चौकी इंचार्ज सचिन कुमार वर्मा रहे।