कन्नौज: सरायमीरा स्थित होटल में युवक का शव फंदे से लटका मिला, भाई को फोन पर कहा- घर पहुंच रहा हूं, 15 मिनट बाद आई मौत की खबर
कन्नौज के सराय मीर स्थित होटल के रूम नंबर 108 में पंखे से युवक का शव लटका मिला। बता दे कि कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र निवासी उज्जवल कटियार एक दिन पहले चौबेपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा। तो उसके भाई शिवम ने फोन किया बात करते हुए उज्ज्वल ने 15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन फिर संपर्क नहीं हो सका।