एसडीपीआई जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अपराह्न करीब 4 बजे बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुस समद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क को प्रभावी करने और हर पंचायत में पार्टी की शाखा विकसित करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।