शामली: शामली के बाबरी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित पंजाब निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे शामली जनपद के बाबरी थाने से पुलिस ने बताया कि गत 12 फरवरी को थानाक्षेत्र से नाबालिग को बहला—फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की घटना के संबंध में परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त के रूप में पंजाब के मोंगनी निवासी रविंद्र कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।