हैदरगढ़: हैदरगढ़ बस अड्डा के पास पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
हैदरगढ़ पुलिस ने बुधवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में था, जिसे आज हैदरगढ़ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार थाना हैदरगढ़ में दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सुशील शर्मा को गिरफ्तार किया हैं।