डुमरांव: कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद, करूअज गांव में आमने-सामने आए दो पक्ष, घेराबंदी को लेकर हुआ विवाद
Dumraon, Buxar | Jun 4, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के करूअज गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे एक विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस-प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मामले को शांत करा दिया। सूचना मिलते ही कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं प्रभारी सीओ कुमार दिनेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।