गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया अग्निशमन कार्यालय में बिहार पुलिस पीटीसी जवानों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आग से बचाव के बताए गए उपाय
गया जिला अग्निशमन कार्यालय में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बिहार पुलिस के पीटीसी जवानों को अग्नि सुरक्षा एवं अग्निकांड से बचाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण गुरुवार की दोपहर 1 बजे दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जवानों को आग लगने के विभिन्न कारणों, आग पर प्रारंभिक नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी।