मरवाही: जीपीएम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बालिकाओं के लिए करियर काउंसिलिंग, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।