औरैया: पूर्व मल्हान निवासी बुजुर्ग ने गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- पुलिस नहीं कर रही उचित कार्रवाई
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा मल्हान निवासी राजेश निषाद पुत्र गणेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। गांव के लोगों द्वारा चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि दबंग लोग उसे फर्जी मुकदमे में फसाने की बात कह रहे हैं।