मनेर: महिनावा गांव: आपसी विवाद में मारपीट, पार्षद पुत्र घायल
Maner, Patna | Apr 4, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महिनावा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान वार्ड संख्या 17 की पार्षद आशा देवी के पुत्र मंटू कुमार घायल हो गया। घायल पार्षद पुत्र को इलाज के लिए मनेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 12:05 के करीब की है।