वीआईपी रोड, पुलिस लाइन से बीएसएनएल चौराहा मार्ग सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।