चरखारी: सालट गांव में तारबाड़ी के विवाद में पड़ोसी दबंगों ने युवक को घर के सामने पीटा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चरखारी के सालट गांव निवासी पप्पू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान के बाहर तारबाड़ी लगा दी। जब उसने तारबाड़ी हटाने को कहा तो छविलाल, भुजबल, गोकुल व सुरेश ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब उसकी बेटी दौड़ी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।