सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी जय भीम संगठन ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को आरक्षण सहित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने 9 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को डीएम के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में लोकतंत्र के चारों स्तंभों में आरक्षण लागू करने आदि की मांग की गई है।