Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बिहार: Samrat सरकार का बड़ा फैसला।

Purnia East, Purnia | Jun 16, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया 
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
प्रेस विज्ञप्ति:-783, 
दिनांक:-16 जून 2026,
===================

​विभागीय निर्देशों के आलोक में मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का सफल आयोजन किया गया.

सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार के मार्गदर्शन में 6 वर्षों बाद युवती का हुआ पारिवारिक पुनर्वास
​पूर्णिया समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्राप्त  विभागीय निर्देशों और दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के आलोक में, पूर्णिया जिले में 'मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना' (MBNY) के तहत एक बड़ी और भावुक सफलता हासिल की गई है। 

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया, श्री अमरेश कुमार के सीधे निर्देशन और कुशल प्रबंधन में, "शांति कुटीर" (महिला भिक्षुक पुनर्वास गृह) द्वारा 6 लंबे वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ी एक युवती को उसके पिता एवं भाई के सुपुर्द कर सफलतापूर्वक पुनर्वासित किया गया है।

​विगत इतिहास और शांति कुटीर में आगमन ​विभागीय अभिलेखों के अनुसार, यह महिला दिनांक 3 मार्च 2021 को पूर्णिया के के0 हाट थाना द्वारा शांति कुटीर, पूर्णिया में पहुँचाई गई थी। 

आगमन के समय महिला अत्यधिक डरी-सहमी हुई थी और अपना पता व नाम बताने की स्थिति (बोध) में नहीं थी। इस कारण संस्था द्वारा उसका एक काल्पनिक नाम 'खेजू खातून' रखा गया था।

​शांति कुटीर में उसे बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में रखा गया, जहाँ वह धीरे-धीरे सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई। वह संस्था में रसोइया के साथ खाना बनाने में हाथ बटाती थी और सिलाई का कार्य भी करती थी।
​काउंसलिंग से खुला वास्तविक नाम और घर का पता ​संस्था के काउंसलर द्वारा लगातार की गई प्यार भरी और गहन काउंसिलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए। दिनांक 09/06/2026 को युवती ने आखिरकार अपना वास्तविक नाम शाहजुरुन खातून बताया और अपने घर का पता किशनगंज जिला, हवाई अड्डा के रूप में दर्ज कराया।

​घर से लापता होने का कारण और परिवार की खोज ​काउंसिलिंग के दौरान यह दुखद सत्य सामने आया कि शाहजुरुन खातून की माँ की मृत्यु हो जाने के कारण उसे गहरा मानसिक सदमा लगा था, जिसके कारण वह मानसिक संतुलन खोकर अपने घर से निकल गई थी और भटकते हुए पूर्णिया पहुँच गई थी।

​पता प्राप्त होते ही स्थानीय वार्ड पार्षद से तुरंत संपर्क स्थापित किया गया। वार्ड पार्षद के सहयोग से जब युवती के पिता को अपनी बेटी के सुरक्षित होने की सूचना मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत पुष्टि की कि शाहजुरुन खातून उन्हीं की बेटी है।
​सहायक निदेशक का त्वरित आदेश और आँखों में आए खुशी के आँसू
​जैसे ही इसकी सूचना सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार एवं जिला प्रबंधक उषा कुमारी को दी गई, वैसे ही सर द्वारा बिना किसी विलंब के सख्त निर्देश दिया गया कि: "महिला को अविलंब सम्मानपूर्वक उसके परिवार के साथ पुनर्वासित किया जाए"।
​दिए गए निर्देशों के तहत तुरंत परिजनों से बात कर उन्हें दिनांक:-10/06/2026 को शांति कुटीर गृह में बुलाया गया। गृह परिसर में जैसे ही वृद्ध पिता मो० सज्जाद और भाई जहाँगीर ने 06 वर्षों बाद अपनी बेटी/बहन को देखा, दोनों पक्षों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े और वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
​पुनर्वास के समय युवती के पिता ने भावुक होकर कहा
​"हम शांति कुटीर के इस महान कार्य की काफी सराहना करते हैं। संस्था के अथक प्रयास से ही मेरी बेटी 06 सालों के बाद मुझसे मिल पाई है; नहीं तो इसे ढूंढ पाना या यह मिलन संभव ही नहीं था।"
​इस अवसर पर युवती के पिता, भाई और उनके साथ आए मामा एवं वार्ड पार्षद ने शांति कुटीर गृह के सभी सदस्यों, जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

​पुनर्वास टीम में शामिल मुख्य सदस्य ​सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में इस संवेदनशील पुनर्वास को पूरा करने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य सक्रिय रहे:
​श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया
​उषा कुमारी, जिला प्रबंधक ​प्रिया भारती, ए.एन.एम. (A.N.M.), शांति कुटीर
​निकिता कुमारी, काउंसलर (Counsellor), शांति कुटीर
​जया परवीन, केस वर्कर (FC)
​सोनी, कर्मी ​सभी आवश्यक सरकारी व कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत शाहजुरुन खातून अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी किशनगंज स्थित अपने गृह निवास के लिए रवाना हुईं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-783, दिनांक:-16 जून 2026, =================== ​विभागीय निर्देशों के आलोक में मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का सफल आयोजन किया गया. सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार के मार्गदर्शन में 6 वर्षों बाद युवती का हुआ पारिवारिक पुनर्वास ​पूर्णिया समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्राप्त विभागीय निर्देशों और दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के आलोक में, पूर्णिया जिले में 'मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना' (MBNY) के तहत एक बड़ी और भावुक सफलता हासिल की गई है। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया, श्री अमरेश कुमार के सीधे निर्देशन और कुशल प्रबंधन में, "शांति कुटीर" (महिला भिक्षुक पुनर्वास गृह) द्वारा 6 लंबे वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ी एक युवती को उसके पिता एवं भाई के सुपुर्द कर सफलतापूर्वक पुनर्वासित किया गया है। ​विगत इतिहास और शांति कुटीर में आगमन ​विभागीय अभिलेखों के अनुसार, यह महिला दिनांक 3 मार्च 2021 को पूर्णिया के के0 हाट थाना द्वारा शांति कुटीर, पूर्णिया में पहुँचाई गई थी। आगमन के समय महिला अत्यधिक डरी-सहमी हुई थी और अपना पता व नाम बताने की स्थिति (बोध) में नहीं थी। इस कारण संस्था द्वारा उसका एक काल्पनिक नाम 'खेजू खातून' रखा गया था। ​शांति कुटीर में उसे बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में रखा गया, जहाँ वह धीरे-धीरे सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई। वह संस्था में रसोइया के साथ खाना बनाने में हाथ बटाती थी और सिलाई का कार्य भी करती थी। ​काउंसलिंग से खुला वास्तविक नाम और घर का पता ​संस्था के काउंसलर द्वारा लगातार की गई प्यार भरी और गहन काउंसिलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए। दिनांक 09/06/2026 को युवती ने आखिरकार अपना वास्तविक नाम शाहजुरुन खातून बताया और अपने घर का पता किशनगंज जिला, हवाई अड्डा के रूप में दर्ज कराया। ​घर से लापता होने का कारण और परिवार की खोज ​काउंसिलिंग के दौरान यह दुखद सत्य सामने आया कि शाहजुरुन खातून की माँ की मृत्यु हो जाने के कारण उसे गहरा मानसिक सदमा लगा था, जिसके कारण वह मानसिक संतुलन खोकर अपने घर से निकल गई थी और भटकते हुए पूर्णिया पहुँच गई थी। ​पता प्राप्त होते ही स्थानीय वार्ड पार्षद से तुरंत संपर्क स्थापित किया गया। वार्ड पार्षद के सहयोग से जब युवती के पिता को अपनी बेटी के सुरक्षित होने की सूचना मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत पुष्टि की कि शाहजुरुन खातून उन्हीं की बेटी है। ​सहायक निदेशक का त्वरित आदेश और आँखों में आए खुशी के आँसू ​जैसे ही इसकी सूचना सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार एवं जिला प्रबंधक उषा कुमारी को दी गई, वैसे ही सर द्वारा बिना किसी विलंब के सख्त निर्देश दिया गया कि: "महिला को अविलंब सम्मानपूर्वक उसके परिवार के साथ पुनर्वासित किया जाए"। ​दिए गए निर्देशों के तहत तुरंत परिजनों से बात कर उन्हें दिनांक:-10/06/2026 को शांति कुटीर गृह में बुलाया गया। गृह परिसर में जैसे ही वृद्ध पिता मो० सज्जाद और भाई जहाँगीर ने 06 वर्षों बाद अपनी बेटी/बहन को देखा, दोनों पक्षों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े और वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। ​पुनर्वास के समय युवती के पिता ने भावुक होकर कहा ​"हम शांति कुटीर के इस महान कार्य की काफी सराहना करते हैं। संस्था के अथक प्रयास से ही मेरी बेटी 06 सालों के बाद मुझसे मिल पाई है; नहीं तो इसे ढूंढ पाना या यह मिलन संभव ही नहीं था।" ​इस अवसर पर युवती के पिता, भाई और उनके साथ आए मामा एवं वार्ड पार्षद ने शांति कुटीर गृह के सभी सदस्यों, जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। ​पुनर्वास टीम में शामिल मुख्य सदस्य ​सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में इस संवेदनशील पुनर्वास को पूरा करने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य सक्रिय रहे: ​श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया ​उषा कुमारी, जिला प्रबंधक ​प्रिया भारती, ए.एन.एम. (A.N.M.), शांति कुटीर ​निकिता कुमारी, काउंसलर (Counsellor), शांति कुटीर ​जया परवीन, केस वर्कर (FC) ​सोनी, कर्मी ​सभी आवश्यक सरकारी व कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत शाहजुरुन खातून अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी किशनगंज स्थित अपने गृह निवास के लिए रवाना हुईं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 16, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 784,
दिनांक 16/06/2026,
===================

आम जनता की समस्याओं को त्वरित और ग्राउंड लेवल पर समाधान के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया जिला के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

 इसी कड़ी में पूर्णिया जिला के माननीय प्रभारी मंत्री- सह- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने पात्र लाभुकों को बीच विभिन्न योजनाओं क्रमन: जॉब कार्ड,परिमार्जन /नोटेशन, जन्म प्रमाण पत्र राशन कार्ड चेक आदि से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।माननीय मंत्री महोदय द्वारा मौके पर  लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस मौके पर डीडीसी श्री अंजनी कुमार समेत कई अधिकारिगण  मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 784, दिनांक 16/06/2026, =================== आम जनता की समस्याओं को त्वरित और ग्राउंड लेवल पर समाधान के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया जिला के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इसी कड़ी में पूर्णिया जिला के माननीय प्रभारी मंत्री- सह- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने पात्र लाभुकों को बीच विभिन्न योजनाओं क्रमन: जॉब कार्ड,परिमार्जन /नोटेशन, जन्म प्रमाण पत्र राशन कार्ड चेक आदि से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।माननीय मंत्री महोदय द्वारा मौके पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस मौके पर डीडीसी श्री अंजनी कुमार समेत कई अधिकारिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 16, 2026

जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वाधान में आज सुपौली ग्राम पंचायत, भवानीपुर प्रखंड में विशाल सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं आवश्यक लाभ उपलब्ध कराना है ।
इस शिविर में सुपौली पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
जिला प्रशासन, पूर्णिया का प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वाधान में आज सुपौली ग्राम पंचायत, भवानीपुर प्रखंड में विशाल सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं आवश्यक लाभ उपलब्ध कराना है । इस शिविर में सुपौली पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। जिला प्रशासन, पूर्णिया का प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

Purnia, Bihar | Jun 16, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-785
दिनांक 16 जून 2026, 
==================
नगर पंचायत मीरगंज में आयोजित सहयोग शिविर और प्रखंड परिसर धमदाहा में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का 
मंगलवार को माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा शिविर का निरीक्षण एवं जायजा लिया गया।इस दौरान माननीय मंत्री महोदया द्वारा  दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।माननीय मंत्री महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित सहयोग शिविर एवं प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।मौके पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-785 दिनांक 16 जून 2026, ================== नगर पंचायत मीरगंज में आयोजित सहयोग शिविर और प्रखंड परिसर धमदाहा में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का मंगलवार को माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा शिविर का निरीक्षण एवं जायजा लिया गया।इस दौरान माननीय मंत्री महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।माननीय मंत्री महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित सहयोग शिविर एवं प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।मौके पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 16, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,                          जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति 782,
 दिनांक 16 जून 2026,
===================
प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन।
---------------------------
प्रखण्ड के०नगर  में मंगलवार को आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर में आए हुए पात्र लाभुकों को जिलाधिकारी द्वारा श्रम कार्ड, जाॅब कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रम रोजगार प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। 
 
मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है, साथ ही प्राप्त आवेदन के निबंधन /सत्यापन/ एवं ई- केवाईसी जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने और इसका गहन प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से प्रखण्डों में कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। 

 सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित है।

शिविर में आए हुए नागरिकों से 
रु-ब-रू हो कर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।
साफ सफाई नियमित कराने और प्रखंड परिसर में पुराने भवन जो जर्जर हैं उसे नया भवन निर्माण हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल पूर्णिया को दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा विभाग का निर्माणधीन लैव का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर लैब का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 782, दिनांक 16 जून 2026, =================== प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन। --------------------------- प्रखण्ड के०नगर में मंगलवार को आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आए हुए पात्र लाभुकों को जिलाधिकारी द्वारा श्रम कार्ड, जाॅब कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रम रोजगार प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है, साथ ही प्राप्त आवेदन के निबंधन /सत्यापन/ एवं ई- केवाईसी जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने और इसका गहन प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से प्रखण्डों में कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित है। शिविर में आए हुए नागरिकों से रु-ब-रू हो कर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं परिसर का भी निरीक्षण किया गया । साफ सफाई नियमित कराने और प्रखंड परिसर में पुराने भवन जो जर्जर हैं उसे नया भवन निर्माण हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल पूर्णिया को दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा विभाग का निर्माणधीन लैव का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर लैब का निर्माण करने का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 16, 2026