मोदीनगर: जाट समाज कल्याण एवं सेवार्थ संस्था द्वारा मोदीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की जाट समाज कल्याण एवं सेवार्थ संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। उन्होंने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच पहुंची। विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।