बनमनखी: जानकीनगर में 1.224 किलोग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, स्कॉर्पियो जब्त
जानकीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर सीमावर्ती जिलों में आपूर्ति करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1 किलोग्राम 224 ग्राम स्मैक, नगद 6,850 रुपये, सोने के आभूषण, दो मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक काली स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।