आरोन: सिरोंज रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेल रहे चार लोगों को आरोन पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹11,100 जप्त
आरोन थाना पुलिस ने आरोन नगर में सिरोंज रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा है। 8 जून को थाना प्रभारी ने बताया, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कार्यवाही की, चार लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार कर मौके से ₹11,100 नगदी ताश की गड्डी दो चोटी टॉर्च जप्त की है मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की।