छतरपुर नगर: चौक बाजार पर स्थित दुकान में हुई चोरी का मामला, व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर SP को दिया आवेदन
चौक बाजार पर स्थित प्रभात अग्रवाल की दुकान पर बीते दिनो चोरी हो गई थी,जिस चोरी का खुलासा कराने की मांग को लेकर जिला अग्रवाल समाज एवं सराफा एसोसिएशन के लोगों ने एसपी को आज 24 मार्च दोपहर 12:30 बजे आवेदन दिया और चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुलासा नहीं होता है तो व्यापारी दुकान बंद कर प्रदर्शन करेंगे।