छतरपुर नगर: कुलगुरु को हटाए जाने की मांग को लेकर छतरपुर में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया ज्ञापन
कुलगुरु शुभा तिवारी के द्वारा ओरछा में माता सीता पर की गई टिप्पणी को लेकर छतरपुर में हिंदू संगठनों के द्वारा आज 24 मार्च दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय हिंदू संगठन पहुंचे थे जहां पर उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कुलगुरु को हटाए जाने एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।